DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद ब्रेकिंग न्यूज़-सड़क हादसे में 14 साल के बच्चे की मौत, बाइक से जा टकराया खंभे पर, दो दोस्त भी घायल

बालोद। बालोद से पडकीभाट बायपास मार्ग पर शाम 5:30 बजे सड़क हादसे में एक 14 साल के बच्चे मिलन साहू की मौत हो गई।जो खुद बाइक चला रहा था। उनके साथ बैठे दो दोस्त लोकेश व आशीष भी घायल हुए हैं।

तीनों ग्राम रेहची के रहने वाले हैं। बालोद ब्लॉक के ग्राम खैरवाही में किसी रिश्तेदार के घर आए थे और यहां से वापस अपने ग्राम रेहची गुंडरदेही जा रहे थे तभी पडकीभाट पहुंचने के पहले अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक लोहे के खंभे से टकरा गई और घटनास्थल पर ही नाबालिग बाइक चालक की मौत हो गई।

घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। लाश को ट्रैक्टर के जरिए मरच्यूरी भेजवाया गया।

You cannot copy content of this page