DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद दुर्वासा लाल निषाद शा. पूर्व माध्यमिक शाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक सूर्य प्रकाश देवांगन ने किया प्रेरणादायक भ्रमण

बालोद । ग्राम देवरी (ख) स्थित शहीद दुर्वासा लाल निषाद शा. पूर्व माध्यमिक शाला में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री सूर्य प्रकाश देवांगन ने विद्यालय का भ्रमण किया और विद्यार्थियों से सीधी बातचीत की। श्री देवांगन ने बच्चों से साझा किया कि कैसे वे एक सफल वैज्ञानिक बने और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना की और विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति उत्साही बनने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान संकुल समन्वयक श्री शैलेंद्र कुमार पांडे , शिक्षिका श्रीमती हरिका साहू, श्रीमती शशि कला बंजारे, शिक्षक श्री युगल किशोर देवांगन और विद्यालय के प्रमुख श्री राजेश कुमार वर्मा प्रधान पाठक भी उपस्थित रहे। इस प्रेरणादायक अवसर के लिए विद्यालय प्रशासन और संपूर्ण शाला परिवार श्री देवांगन का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

You cannot copy content of this page