प्रधान पाठक श्री एस. के. आसिफ रिजवी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर नेशनल अवार्ड से ग़ालिब अकादमी दिल्ली में 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया



बालोद । शासकीय कन्या प्राथमिक शाला क्र. 1 बालोद, विकासखंड – बालोद , ज़िला बालोद (छत्तीसगढ़) में पदस्थ प्रधान पाठक श्री एस. के. आसिफ रिजवी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर नेशनल अवार्ड से ग़ालिब अकादमी दिल्ली में 5 सितंबर 2024 को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया ।श्री एस. के. आसिफ रिजवी द्वारा सन् 2005 से लेकर अब तक पढ़ाई छोड़ चुके छात्र, छात्राओं एवं महिलाएं सहित 100 से अधिक छात्रों को उर्दू भाषा के साथ प्राइवेट , पत्राचार के जरिए दसवीं, उर्दू माहिर, उर्दू अदीब, उर्दू डिप्लोमा जैसे कोर्स में दाखिला दिलाकर कामयाब कर चुके हैं।
इन्होनें शिक्षकीय कार्य के साथ-साथ नगर पालिका परिषद बालोद, कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद, जनपद पंचायत बालोद एवं तहसील कार्यालय बालोद में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। वर्तमान में शिक्षकीय कार्य के साथ-साथ ज़िला उर्दू इंचार्ज, बालोद के ओहदे पर भी हैं।
कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित प्रोग्राम में पूरे मुल्क से शिक्षकों प्रवक्ताओं और प्रोफेसरों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों को शिक्षा के क्षेत्र मे नवाचार जैसे उल्लेखनीय कार्य करने पर या किसी भी शिक्षक – शिक्षिकाओं या कर्मचारी द्वारा विद्यालयों, कॉलेज या डिग्री कॉलेज के लिए किए गए योगदान के लिए भारत के सभी राज्यों में से 50 शिक्षक शिक्षिकाओं. प्रोफेसर्स या कर्मचारीयों को नेशनल अवार्ड के लिए चयन किया गया है। जिसमें इस बार श्री एस.के.आसिफ रिजवी को भी नेशनल उर्दू अवार्ड प्रदान किया गया।
जिसके लिए श्री एस. के. आसिफ रिजवी ने कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को निष्पक्षता के साथ नाम चुनकर अवार्ड दिये जाने पर शुक्रिया अदा किया और आगे भी शिक्षक के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने का भरोसा दिया है।
इसी के साथ- साथ नावल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा शिक्षक दिवस सम्मान समारोह कलाकेंद्र बालोद में आयोजित कर संकुल केंद्र बालक के बेस्ट स्कूल लीडरशिप अवार्ड मोमेंटो से श्री एस. के. आसिफ रिजवी को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली में सम्मानित होने पर मुबारकबाद देने वालों में शिक्षक व मित्रों में श्री अरमान अश्क, श्री अशरफ तिगाला, श्री अजय कुमार लठठा, श्री साकेत वर्मा श्री कौशल कुमार साहू, श्री चिममन लाल साहू, श्री कीर्तनलाल पटेल श्री रोहित कुमार साहू श्रीमती एन.एस. नुरानी, श्रीमती भगवन्तीन सिन्हा, श्रीमती रेखा क्षीरसागर, श्रीमती भोजकुमारी नुरूटी श्रीमती प्रमिला रामटेके, श्रीमती अनिता पद्माकर, श्रीमती ऋचा मिका, श्रीमती माया मैडम एवं समस्त मुस्लिम जमात बालोद व तमाम दोस्त व अहबाब ने भी मुबारकबाद पेश करते हुए दुआएं दी ।

You cannot copy content of this page