DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नन्हे कान्हा ने मोहा मन; श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बालोद में निकाली गई सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा शोभायात्रा

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य श्री मोहन भाई जी पटेल, श्री जीतेन्द्र भाई पटेल, श्री भरत गांधी जी, श्री लीलाधर साहू जी के आतिथ्य में लड्डू गोपाल श्री कृष्ण की पूजन आरती कर मटकी फोड़ दही हांडी का कार्यक्रम हुआ।

तत्पश्चात विभिन्न झांकियां कारागाह में श्री कृष्ण का जन्म, श्री कृष्ण बलराम सहित दही लूट, अर्जुन को गीता उपदेश देते श्री कृष्ण, राधा कृष्ण की मनोरम झांकी के साथ स्कूली भैया बहनों का भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली, जिसके चौक- चौराहे पर छोटे भैया बहनों के द्वारा श्री कृष्ण जन्म उत्सव की मंगल नृत्य के साथ नगर वासियों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गयी। वही नगर वासी भी चौक चौराहे पर पुष्प वर्षा कर मनोरम झांकी का स्वागत करते हुए व हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय घोष लगाते दिखे। इस अवसर पर प्राचार्य दीनदयाल साहू समस्त आचार्य दीदीया पूर्व आचार्य श्री अवधेश राजपूत वरिष्ठ पालक विमल राखेचा एवं पूर्व छात्र उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page