DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुनमुन सिन्हा को सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया

बालोद। नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन (NTCF) के तत्वावधान में बालोद के कला केंद्र में विगत दिनों गुरु पूर्णिमा मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथी संगीता सिन्हा विधायक बालोद थी। विशेष अतिथि के रूप मे सुश्री विजय लक्ष्मी ब्रम्हकुमारी तथा NTCF के अध्यक्ष अरुण कुमार साहू प्राचार्य सेजस बालोद की गरिमामयी उपस्थिति रही। NTCF ने गुरुओं का सम्मान करते हुए सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती चित्रा भट्टाचार्य, श्री टी आर कोमिया, श्रीमती वारुणी दिल्लीवार, श्री एस एस राठौर, श्री एन के गौतम, श्रीमती कमला वर्मा, श्री शिव कुमार अंगारे को एनटीसीएफ मानद सदस्य सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओ को शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान के अंतर्गत नवाचारी शिक्षक, उत्कृष्ट शिक्षक, बेस्ट ऐक्टिविटी टीचर आदि सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी के साथ NTCF का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिरारियों को विधायक संगीता सिन्हा द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया। इसी क्रम में श्रीमती मुनमुन सिन्हा को सांस्कृतिक सचिव (कल्चरर सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया। संगीता सिन्हा ने इस कार्यक्रम को अभिनव पहल बताते हुए इसकी विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम गुरू शिष्य परंपरा को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में NTCF के पदाधिकारियों एवम सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

You cannot copy content of this page