शासकीय उ मा विद्यालय बड़गाब में हुआ छात्र संघ का गठन एवं शपथ ग्रहण



डौंडीलोहारा।नए शिक्षण सत्र 2024-25 की शुरुआत शाला प्रवेश उत्सव के साथ हर्षो उल्लास के साथ हुआ। इस कड़ी में ही बड़गाब हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र संघ का गठन कर शपथ ग्रहण कराया गया। शाला के नवनिर्वाचित विभिन्न सदस्य क्रमशः शाला नायक पूर्वी, उपशाला नायक भावना, अनुशासन सचिव बालक पुष्पेन्द्र
अनुशासन सचिव बालिका डिम्पल, क्रीड़ा सचिव कौशिल्या सांस्कृतिक सचिव मधु साहू, बागवानी सचिव देविका, स्वच्छता सचिव ईसा, रेडकार्स याचना स्काउट भूपेश, गाइड वेणु, रेंजर उर्मी, रोवर साहिल, विज्ञान क्लब रघुवीर, बालिका सुरक्षा हर्षा, छात्रा प्रतिनिधि अदिति, छात्र प्रतिनिधि केशव कुमार, बाल संरक्षण विद्या, नशा निषेध यांसु, शाला सुरक्षा धर्मेंद्र कुमार, निगरानी प्रभारी पूजा भुआर्य, प्राकृतिक आपदा रश्मि, इको क्लब भूमिका, स्वास्थ्य मित्र बालक शोमेंद्र, बालिका पल्लवी हैं।साथ ही 09 से 12 तक
कक्षा नायक का चयन भी किया गया। संस्था प्राचार्य जे के उइके द्वारा गुलाल से मस्तक अभिषेक कर ,बैच लगा कर छात्र छात्रो को शुभकामनाएं दी एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन सफ़लतपूर्वक करने शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षक उपस्थिति थे ।सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभाशीष दिया।

You cannot copy content of this page