बालोद। बालोद नगर पालिका के वार्ड 17 का हाल इन दिनों बेहाल है। नाली सफाई के नाम पर लगभग तीन हफ्ते पहले नगर पालिका कर्मचारी द्वारा तोड़ फोड़ किया गया। 15 दिन तक बस्ती आने जाने मार्ग मलबा छोड़ दिया गया। जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत हुई तो मलबा हटाया गया।

परंतु आम रास्ते नाली आज तक रिपेयरिंग नहीं किया गया। रोज दो तीन लोग गिर रहे। पहली बारिश में पूरा रोड में पानी भर गया । जिससे कई राहगीर गिरते रहे है । डेली बालोद न्यूज के जन की बात में तस्वीर भेजने वाले शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया अब जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाना बंद कर दिए हैं। ऐसा लगता है उन्हें जनता की सुविधा की कोई चिन्ता नहीं है और किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।
