DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आरटीओ विभाग परिसर में रखे वाहनों में लगी आग,मचा हड़कंप, कैसे लगी आग?शुरू हुई जांच

दादू सिन्हा, धमतरी।शनिवार की सुबह सुबह आरटीओ परिसर में रखी एक स्कूल वाहन में आग लगने से हड़कंप मच गया। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। सिर्फ ढाँचा बचा हुआ है। आरटीओ के चौकीदार बाबूलाल ने बताया कि शनिवार की सुबह जब वह उठकर देखा तो गाड़ी से धुआं निकल रहा था, देखते- देखते आग फैलने लगी। आसपास के कुछ लोगों की उपस्थिति में पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। तभी वहां पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। तब तक टाटा एस स्कूल वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पास में खड़े ऑटो में भी आग लगी थी। जो कि आधा जल गया है। आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट वजह सामने नही आई है। वहीं इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि बहुत दिनों से रखी गाड़ी टाटा एस में आग लगी है। अनुमान है इसमें किसी शरारती तत्वों का हाथ है। सीसीटीवी फुटेज देखा जाएगा।

You cannot copy content of this page