DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सखी स्व सहायता समूह जगन्नाथपुर ने स्कूल में बच्चों को किया खीर पुरी का वितरण

बालोद। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर स्कूलों में भी राम भक्ति देखने को मिली। बच्चों ने स्कूल में श्री राम की पूजा अर्चना की। तो वहीं इस दौरान जगन्नाथपुर क्षेत्र में मध्यान्ह भोजन का संचालन करने वाली सखी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बच्चों को मध्यान्ह भोजन में खीर पुरी का वितरण किया गया। उनके द्वारा संचालित जगन्नाथपुर, सांकरा और सुंदरा स्कूल में यह व्यवस्था की गई थी। इस पहल की मध्यान्ह भोजन विभाग से जुड़े अफसरों ने भी सराहना की और आगे भी इसी तरह से मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन परोसे जाने की बात कही। आयोजन में समूह के अध्यक्ष दामिनी साहू, सचिव कुमारी ठाकुर सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। सभी सदस्यों ने मिलकर स्कूल में संचालित रसोई कक्ष में जाकर खीर पूरी बनाई और बच्चों को वितरित किया गया।

You cannot copy content of this page