DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

6 जनवरी को हसदेव जंगल कटाई के विरोध में बालोद कोर्ट के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे साजन पटेल

बालोद। बालोद शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साजन पटेल हसदेव जंगल कटाई के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में शासन प्रशासन को चेतावनी और सूचना पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि 6 जनवरी को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में राष्ट्रपति भारत शासन नई दिल्ली को भी पत्र भेजकर प्रदर्शन की जानकारी दी है। राष्ट्रपति के नाम भेजे गए पत्र में साजन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में सरगुजा संभाग के अंतर्गत जंगल की कटाई से छोटे से बड़े जीव-जन्तुओं एवं मनुष्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, प्रकृति का असंतुलन हो रहा है। क्योंकि अगर पेड़ ही नहीं रहेगा तो जीवन कहां से बचेगा और वहां के आदिवासी अपने घर का जीवन-यापन कैसे करेंगे ? जंगल को नष्ट करके अडानी उर्फ भाजपा की मोदी सरकार कोयला निकालकर पैसा कमा रही है।
अतः अगर जंगल की कटाई और हसदेव को बचाया नहीं गया तथा कटाई रोकी नहीं गई तो मैं साजन पटेल, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष व बालोद युवा कांग्रेस बालोद न्यायालय के सामने हनुमान मंदिर के पास दिनांक 06 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल जारी रखूंगा। जब तक केन्द्र में बैठी भाजपा की सरकार इस जंगल की कटाई को बंद नहीं करती है। तब तक आंदोलन करूंगा।

You cannot copy content of this page