DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वाहन चालकों के हड़ताल के दौरान जिले में आवश्यक वस्तुओं की सतत् आपूर्ति बनाए रखने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, नंबर भी जारी

बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार भारत सरकार के हिट एंड रन संबंधी आदेश के विरूद्ध पेट्रोल, डीजल, एलपीजी सिलेण्डर एवं वाहनों के चालकों के हड़ताल के दौरान जिले में आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापति की गई है। जिससे की जिले के आम नागरिकों के लिए आवश्यक वस्तुआंे की आपूर्ति में किसी भी प्रकार समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में कंट्रोल रूम स्थापित की गई है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07749-223950 है। आम जनता के मदद हेतु कंट्रोल रूम 24 घण्टा क्रियाशील रहेगा। इसके लिए अलग-अलग पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। जिसके तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के सहायक ग्रेड 03 श्री पिंगल सिन्हा की ड्यूटी सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक लगाई गई है। श्री पिंगल सिन्हा का मोबाईल नंबर 7067076174 है। इसी तरह आदिवासी विकास शाखा के सहायक ग्रेड 03 श्री महेन्द्र देशमुख की ड्यूटी दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। श्री महेन्द्र देशमुख का मोबाईल नंबर 9755887973 है। भू-अभिलेख शाखा के सहायक ग्रेड 03 श्री कोमल ठाकुर की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक लगाई गई है। श्री कोमल ठाकुर का मोबाईल नंबर 9109462757 है। कंट्रोल रूम में जिला कार्यालय बालोद के भृत्य श्री सुंदर लाल लहरे की भी ड्यूटी लगाई गई है। श्री सुंदर लहरे का मोबाईल नंबर 7987557071 है।

You cannot copy content of this page