DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बकाया बोनस पर कांग्रेसी भ्रम न फैलायें, जो कहा है वो करेंगे: जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद

बालोद। जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री तोमन साहू ने बकाया बोनस की राशि को लेकर कांग्रेसियों द्वारा बयान बाजी को लेकर हताश, निराशा कांग्रेस का व्यर्थ खंभा नोचना करार देते हुए कहा भाजपा की विष्णुदेव सरकार मोदी जी की गारंटी पूरी करने जा रही है। इसी के तहत् दो साल का बकाया बोनस स्व० अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर बकाया बोनस किसानो के खाते में हस्तांतरण कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी बयान बाजी कर एक साल का बकाया बोनस दे रही है कहकर भ्रम फैला रही है। जबकि विष्णुदेव सरकार द्वारा दो सालों का बकाया बोनस उनके खाते में हस्तांतरित कर रही है। छत्तीसगढ़ की वर्तमान भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है ।छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के उपरांत 3100 रूपये प्रति क्विंटल के दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के साथ 18 लाख आवासहीन परिवार के लिए आवास एवं महिलाओं के लिए नारी वंदन योजनाओं के तहत् अनुपूरूक बजट लाकर प्रावधान किये हैं।कांग्रेस की पहले से ही भ्रष्टमती पूरी तरह कुंद हो गई है। कांग्रेस ने किसानो को सदा धोखा देने का काम किया है। हर किसी के साथ फर्जीवाड़ा करना कांग्रेस की संस्कृति है । फर्जीवाड़ा के अलावा कांग्रेस ने 05 साल में कुछ नहीं किया है। कांग्रेस सत्ता में रहते यदि कोई वर्ग सबसे ज्यादा प्रताड़ित हुआ है। तो वह किसान वर्ग है।अब छत्तीसगढ़ राज्य में किसान हितैशी सरकार बैठ चुकी है जो कि उनके हितों का पर्याप्त ध्यान रखेगी ।

You cannot copy content of this page