DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानपाठक और शिक्षक ने मिलकर दिए बच्चों को टाई, बेल्ट और परिचय पत्र

शिक्षा में गुणवत्ता लाने और प्रोत्साहन के लिए की पहल

गुरुर। शासकीय प्राथमिक शाला भेजा जंगली के बच्चों को टाई ,बेल्ट एवं परिचय पत्र दिया गया। बच्चों का शैक्षिक गुणात्मक उन्नयन एवं शाला के प्रति लगाव को बढ़ाने के लिए सभी बच्चों को निःशुल्क वितरण किया गया। प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र एवं सहायक शिक्षक गौतम मरकाम ने मिलकर स्वयं के खर्च पर सभी बच्चों के लिए व्यवस्था किए हैं। शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल कोवाची ने बताया कि प्रधान पाठक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र के आने के बाद से शाला में अनेक शैक्षिक गतिविधियाँ हो रही है। पढ़ाई के साथ साथ खेल एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की सराहनीय भागीदारी होती है। टाई ,बेल्ट एवं परिचय पत्र पाकर सभी बच्चे बहुत उत्साहित हुए। शाला में पेमन सेन ,दिनेश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page