DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस के घोषणा पत्र से रिचार्ज हुए प्रत्याशी और कार्यकर्ता, जनसंपर्क में आई तेजी, गिना रहे वादे

बालोद। कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी बालोद से संगीता सिन्हा और गुण्डरदेही से कुंवर निषाद विभिन्न गांव में जन संपर्क में पहुंच रहें। इस दौरान वे जनता को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार की योजनाओं के साथ आने वाले चुनाव के लिए की गई घोषणाओं को गिना रहे हैं। घोषणा हुई है कि फिर से कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होंगा। पहले ही 9200 करोड़ का कर्ज माफ कर चुके है। 20 क्विंटल धान खरीदी करेंगे। केजी 2 पीजी शिक्षा मुफ्त होंगी। 6000 रुपये तेंदूपत्ता मानक बोरा मिलेगा। 4000 सालाना बोनस देंगे।भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार सालाना मिलेंगे पहले 7000 मिलते थे। 2640 अभी धान का रेट मिल रहा है इसके बाद 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी जायेंगी।बिजली 200 यूनिट प्रतिमाह बिजली फ्री। 50 लाख उपभोक्ताओ को मिलेगा लाभ। 500 रुपये की सब्सिडी सिलेंडर लेने पर हर महिला के खाते में जमा हो जाएगा। 17.50 लाख लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देंगे। 63 लघुवनोपज की एमएसपी पर 10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त मिलेंगे। बीपीएल परिवारों 10 लाख तक का मुफ्त इलाज डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत होगा। एपीएल परिवारों को 5 लाख इलाज मुफ्त होगा।छत्तीसगढ़ के निवासियों की आकस्मिक या सड़क दुर्घटनाओं में निशुल्क स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद हिंदी और अंग्रेजी माध्यम स्कूल में परिवर्तन होंगे।महिला स्वयं सहायता समूहों का कर्ज भी माफ होंगे।छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना होंगी। युवाओ को उद्योगों के 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज मिलेंगे। छत्तीसगढ़ में शहरी इलाकों में अंत्येष्टि के लिए लकड़ियां सरकार देंगी।

You cannot copy content of this page