DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सुआ नृत्य और मानव श्रृंखला के जरिए महिला कमांडो ने किया लोगों को मतदान के लिए प्रेरित

बालोद। गुण्डरदेही के पुराना हाई स्कूल मैदान में जिले भर से लगभग 515 महिला कमांडो ने सुआ नृत्य और मानव श्रृंखला बनाकर आम जनता को मतदान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ रेणुका श्रीवास्तव और पद्मश्री शमशाद बेगम ब्रांड एंबेसडर जिला बालोद ने वचन मतदान की शपथ समस्त महिला कमांडो को दिलवाई। उन्होंने महिला कमांडो द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाने हेतु धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। शत प्रतिशत मतदान की अपील की गई।

पद्मश्री शमशाद बेगम ने कहा कि जिले में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। महिला कमांडो जिले में सभी वर्गों को जागरूक करने में लगी है। ताकि निष्पक्ष मतदान हो और जिले में 100% मतदान हो सके। सुआ नृत्य, पारंपरिक सुआ गीत तरी हरी नाना मोर सुआ हो,,,, के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने जनपद पंचायत सीईओ निकहत सुल्ताना, नगर पंचायत के सीएमओ चंद्रकांत शर्मा, स्विप प्रभारी छम्मन लाल साहू, परियोजना अधिकारी नेताम, अधिकारी कर्मचारी और 53 गांव की महिला कमांडो उपस्थित थे।

बालोद जिले में शत प्रतिशत मतदान को लक्ष्य बनाकर जिले की महिला कमांडो द्वारा लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत गांव में घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page