DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का व्रत, चांद का दीदार कर की गई पूजा, जिले में 8:30 बजे के बाद दिखा चांद

बालोद। पति की दीर्घायु की कामना लेकर सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। जिले में भी कई इलाकों में महिलाओं ने करवा चौथ की पूजा की। कई जगह सामूहिक रूप से महिलाओं ने इकट्ठा होकर पूजा अर्चना की। जिले के अलग-अलग इलाकों में रात के करीब 8:30 बजे के बाद चांद नजर आया। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर 1 नवंबर को यह व्रत मनाया जाता है। चंद्रमा को चलनी से देखने की खास परंपरा महिलाओं ने निभाई और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाएं बिना अन्न और जल की निर्जला उपवास पर रही।

You cannot copy content of this page