DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता में चांदिया की मंडली प्रथम

बालोद। ग्राम कमरौद बजरंग धाम में दो दिवसीय रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार चांदिया श्री कृष्ण रामधुनी मंडली को मिला। द्वितीय स्थान भैंसबोड़ जय मां शारदा मंडली, तृतीय आमदी जय मां सरस्वती रामधुनी मंडली, चतुर्थ गोकुलपुर जय मां विंध्यवासिनी रामधुनी मंडली, पंचम स्थान छछान पाहरी नवीन बाल रामधुनी मंडली रहे विशेष पुरस्कार के तहत झांकी में गुर्रूटोला डौंडी, नृत्य में भाटागांव बिरेतरा, गायन में जगन्नाथपुर, संगीत में गोकुलपुर महिला मंडली ने स्थान बनाया। निर्णायक संगीत में माधव देशमुख, कला पक्ष में लिलार सिंह और अनुशासन में कौशल प्रसाद मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page