बालोद। नवरात्रि के पर्व पर देवी नवागांव में नागाडबरी का डंडा नाच का आयोजन हुआ। ग्राम में सोनवानी परिवार द्वारा जोत जंवारा षष्टमी पर नागाडबरी की डंडा नाच की प्रस्तुति हुई। आयोजक की ओर से आर के सोनवानी ने बताया कि ग्राम देवीनवागांव के लोंगो के विशेष मांग पर डंडा नाच के कलाकारों को आमंत्रित किया गया। उनके द्वारा डंडा नाच की विधाओं की प्रस्तुति में जोहरनी ,छर्रा , तिनटेहरी , खोल छर्रा एवं समधी भेंट की प्रदर्शन किया गया।

डंडा नाच के संरक्षक षड प्रकाश किरण कटेन्द्र डंडा नाच की सात शैलियों की जानकारी देते हुए ग्राम में विलुप्त होती परम्परा को सहेजने का आग्रह किया। कार्यक्रम में फागूराम सोनवानी ,फत्तेराम साहू , डामन लाल ,चुमन साहू , हरिराम साहू ,केवल सिंह साहू , कोमल साहू , बिशेषर साहू , बलकरण सोनवानी , नरेश सोनवानी , दीनू राम सोनवानी , नुकेश सोनवानी ,डामन सोनवानी की उपस्थिति रही।

