DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक समय पार्टी विरोधी कृत्यों या अनुशासनहीनता के आरोप में हुए थे निष्कासित, अब भाजपा ने कराई 17 लोगों की घर वापसी

बालोद। भाजपा द्वारा अलग-अलग कारणों से पार्टी से अलग हुए या अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए 17 लोगों को फिर से भाजपा में एंट्री दी गई है और उनका निष्कासन रद्द कर दिया गया। ऐसे प्रमुख कार्यकर्ता और नेता फिर से भाजपा में लौट आए हैं। चुनाव से एन पहले निष्कासन रद्द कर वापस उनकी सदस्यता बहाल करने के पीछे एकजुटता को बनाए रखना उद्देश्य बताया जा रहा है। भाजपा के चार मंडल के निष्कासित 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्ति आदेश जारी हुआ है।भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के चार मंडलों से निष्कासित हुए 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन भाजपा प्रदेश द्वारा समाप्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने सभी 17 कार्यकर्ताओं का निष्कासन बहाली आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार बालोद शहर मंडल से यूसूफ खान ,असीम दीवान, राजेश सोनी, अर्जुंदा मंडल से लीलेश्वर ठाकुर, चंद्रिका देवांगन, योगेश देवांगन, किर्ति उइके, शत्रुघन यादव ,नेमिन यादव, संतोषी यादव, पोषण यादव ,डौंडी लोहारा मंडल से प्रेमचंद भंसाली, दल्ली राजहरा मंडल से संतोष देवांगन, टी ज्योति, कुमारी रावटे, रमणी बाध, दीपिका सपहा का पार्टी में पुनः बहाली हुई। यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने दी।

इनकी वापसी रही महत्वपूर्ण

कुछ साल पहले अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर दल्ली के नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन और पार्षद टी ज्योति को निष्कासित किया गया था। एक समय डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके प्रेमचंद भंसाली भी पार्टी से निष्कासित थे। संतोष और ज्योति की जल्द वापसी हुई है। अमूमन 5 से 6 साल तक पार्टी द्वारा निष्कासन रखा जाता है। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति वापस पार्टी में जुड़ना चाहे तो इसके लिए आवेदन देते है और प्रदेश स्तर पर निर्णय के बाद उनका निष्कासन रद्द कर सदस्यता बहाल कर दिया जाता है।

You cannot copy content of this page