DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला युवा कांग्रेस नेता आदित्य दुबे बने मीडिया विभाग के चेयरमेन

बालोद। मीडिया विभाग के राष्ट्रीय इंचार्ज वरुण पांडेय एवम प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर आदित्य दुबे को बालोद जिला युवा कांग्रेस में मीडिया विभाग का चेयरमेन बनाया गया है। वही आदित्य दुबे ने कहा है कि पूर्व में एनएसयूआई सहित यूथ कांग्रेस मे बालोद ब्लॉक अध्यक्ष, उसके बाद जिला प्रसाशनिक महासचिव, वर्तमान में जिला महासचिव के पद पर हूं। जो जिम्मेवारी मिली है उसे पूरे दायित्व के साथ पूरा किया हूं और आगे भी करते रहेगें। इस नियुक्ति पर संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा , ब्लॉक अध्यक्ष चंदेश हिरवानी, जिला अध्यक्ष प्रशान्त बाला , जिला समन्वय मुरली भुआर्य, विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू, शहर अध्यक्ष साजन पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहनीश पारकर, देवेन्द्र साहू , योगेश पटेल, सभी कांग्रेस के वरिष्ठजन, समस्त युवा कांग्रेस के साथी ने मिलकर आदित्य को बधाई दी।

You cannot copy content of this page