DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेनूराम साहू को मिली प्रदेश साहू संघ में बड़ी जिम्मेदारी, बने कार्यकारी प्रदेश संयोजक

बालोद। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू एवं राष्ट्रीय तैलीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू की अनुशंसा पर प्रदेश साहू संघ अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ का नए सिरे से गठन किया गया। जिसमें प्रदेश संयोजक इंजीनियर यशवंत साहू रायपुर बनाए गए। कार्यकारी प्रदेश संयोजक डॉक्टर नारायण साहू, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक तथा बेनू राम साहू सीनियर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर रेलवे दुर्ग भिलाई को बनाया गया है । ज्ञात हो कि बेनू राम साहू बालोद जिले के ग्राम नर्रा के रहने वाले हैं तथा भिलाई में रेलवे में कार्य करते हुए समाज सेवा में बढ़ चढकर हिस्सा लेते हैं। भिलाई क्षेत्र तथा बालोद क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में हमेशा शामिल होते रहते हैं तथा गरीब तबके एवम् असहाय लोगों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते रहते हैं। ग्रीष्म ऋतु में प्याऊ घर चलाना, जन्मदिन में एम्स अस्पताल रायपुर के पास में भंडारा करवाना, शीत ऋतु में कंबल बांटना, रक्षाबंधन में सुरक्षा कर्मियों को राखी बांधना, खिलाड़ियों की मदद करना जैसे अनेक समाज कल्याण के कार्य करना, उनके द्वारा किया जाना वाला सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इन्हीं सामाजिक सेवा भावना को देखते हुए प्रदेश साहू संघ में प्रदेश कार्यकारी संयोजक जैसे महत्वपूर्ण पद पर उन्हें नियुक्त किया गया है।

गंगा मैया मंदिर परिसर में स्वयं के खर्च पर बनवा रहे शेड

ग्राम नर्रा के गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले बेनू राम साहू द्वारा अपने पिताजी स्व. मंगतू राम साहू, ग्राम नर्रा की पुण्य स्मृति में गंगा मईया मंदिर प्रांगण झलमला में करीब दो लाख का टीन शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जो कि नवरात्रि में लोकार्पित किया जाएगा तथा आगामी नवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु जनों के लिए वाटर कूलर भी प्रदान करने की सहमति दिए हैं । वहीं स्वयं के खर्चे पर सियादेही -घोठिया चौक झलमला में इस वर्ष गर्मी के मौसम में वॉटर कुलर लगाया जाएगा। ताकि राहगीरों को ठंडा पानी पीने को मिल सके।

व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर को बनाया गया है, संभागीय संयोजक दुर्ग

इसी तरह बालोद क्षेत्र से ही व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर को भी संभागीय संयोजक दुर्ग के पद पर मनोनीत किया गया है। रघुनंदन विगत कई वर्षों से समाज से जुड़कर कई कार्यक्रम को सफल बनाए हैं और समाज को गति प्रदान किए हैं। रघुनंदन के सहयोग तथा साहू समाज के मार्गदर्शन में निशुल्क कोचिंग क्लासेस एवम कैरियर गाइडेंस पहले चलाई गई थी। बालोद जिले से प्रदेश साहू संघ में समुचित प्रतिनिधित्व मिलने पर सामाजिक पदाधिकारियों ने बेनूराम साहू और रघुनंदन गंगाबोईर को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page