
यात्रा विधायक संगीता सिन्हा की अगुवाई में पुरूर से शुरू, बालोद में हुआ समापन
बालोद/गुरुर।
एक दिवसीय भरोसा यात्रा का आयोजन पुरूर से शुरु किया गया। कांग्रेसियों ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके साथ ही कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की गई। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस के भरोसा यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली।


पुरूर से 40 किलोमीटर दूर बालोद तक यात्रा आयोजित की गई। जिसमें संजारी विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी गुरूर ब्लाक अध्यक्ष तामेश्वर साहू जी ,बालोद ब्लॉक अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जी,जिला पंचायत सभपति श्रीमती धनेश्वरी सिन्हा जी,श्री केदार देवांगन जी,ललिता साहू जी,नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा जी,विधायक प्रतिनिधि किशोर साहू जी,कमलेश श्रीवास्तव जी,शादिक अली जी,सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए कार्यक्रम में शामिल हुए है। बालोद में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रो में महात्मा गांधी और शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया है। कांग्रेस की भूपेश सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू किया है। आज छत्तीसगढ़ का किसान देश का सबसे खुशहाल किसान है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासी देश के सबसे खुशहाल आदिवासी है।

सभी प्रमुख जगह पर नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए आने वाले चुनाव में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की और इस दौरान पंपलेट आदि वितरण करते हुए कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल और कांग्रेस के 5 साल की तुलना करते हुए लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी और कांग्रेस सरकार की सफलता भी बताई। भूपेश सरकार की आत्मानंद स्कूल योजना, कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 7000 देने की योजना, तेंदूपत्ता संग्रहको के हित की योजनाएं, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, दाई दीदी क्लिनिक, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी अनेक योजनाओं के बारे में इस आयोजन के जरिए बखान किया गया तो वही गोपालन और कृषि के क्षेत्र में होने की तरक्की को गोधन न्याय योजना की सफलता बताते हुए कांग्रेस सरकार की सराहना की गई।
19 लाख किसानों का 2 घंटे में हुआ था कर्ज माफ
विभिन्न गांव में जनता को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने भूपेश सरकार की योजनाओं और सफलताओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग वादा करके भूल जाते हैं लेकिन हम तो वादा निभाते आए हैं। हमारी सरकार ने सत्ता में आने से पहले घोषणा पत्र में कहा था कि 10 दिन के भीतर कर्ज माफ कर देंगे। सत्ता मिलते ही 2 घंटे के भीतर 19 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। सरकार हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
भूपेश सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना बनाई है।
धान खरीदी इस बार 20 क्विंटल होगी। किसान वर्ग सबसे ज्यादा खुशहाल है। 15 साल में भाजपा काल में चार किसान ने आत्महत्या की थी लेकिन हमारे कांग्रेस सरकार में किसी भी किसान ने कर्ज के कारण आत्महत्या नही की। स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की हुई। उन्होंने अपील किया कि आने वाले चुनाव में फिर से कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है।
गरीब के बच्चे भी पढ़ते हैं अब अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में
वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय प्रकाश चौधरी ने कहा आज छग में खुशहाली है। सुशासन आया है। 15 साल तक भाजपा शासन में छग बदहाल था। आज हमारे भूपेश सरकार ने विलुप्त होते खेलों को फिर से जीवंत किया है। छोटे बच्चे से लेकर महिला और 85 साल तक के बुजुर्ग खेल रहे, गेड़ी चढ़ रहे। भाजपा के लोग जब चुनाव प्रचार में आते हैं तो बोनस बोनस बोलते हैं फिर जितने के बाद कोनस यानी कौन हो? बोलते हैं। कांग्रेस सरकार ने अपना वादा निभाया। भाजपा ने वादा खिलाफी की। जहां भी भाजपा का शासन है जनता त्रस्त है। कांग्रेस की सरकार में किसान खुशहाल हैं। आज गरीब के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करते हैं। आत्मानंद स्कूल योजना ने अच्छी शिक्षा को हर वर्ग की पहुंच में ला दिया है।
भाजपा सिर्फ जय श्री राम का नारा देते हैं, पर कांग्रेस ने तो राम वन पथ गमन बना दिया
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने कहा भाजपा के लोग जय श्री राम नाम लेकर राजनीति करती है लेकिन आस्था के सहेजने कोई काम नही किया। लेकिन कांग्रेस सरकार छग में राम वन पथ गमन बना रही। चंदखुरी में कौशल्या मंदिर बना। रामायण प्रतियोगिता हो रही। केंद्र की भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाने का काम किया। अपने जनता विरोधी काम के आधार पर भाजपा वोट मांगने की स्थिति में नहीं है। आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताए और फिर से कांग्रेस की सरकार बनाए।
इस दौरान गुरुर क्षेत्र के ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, तामेश्वर साहू, बसंत सोनबेर, प्रताप साहू, संजय प्रकाश चौधरी, संजय चंद्राकर, ओमप्रकाश गजेंद्र, भूपेंद्र तिवारी, ओंमकार महमला, शादिक अली, किशोर साहू, सुमित राजपूत, प्रभात कुमार धुर्वे, तोषण साहू, जितेंद्र यादव, टोमन साहू , दुर्गुराम सिन्हा, शैलेश मोनू ठाकुर,
लोचन विश्वकर्मा, केदार देवांगन, जीवराखन साहू, ललिता पीमन साहू,यशवंत पुरी गोस्वामी, रूप राम साहू बबीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
