राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी मोहलाई में आज

बालोद। ग्राम मोहलाई, विकासखण्ड गुण्डरदेही में कृषकों एवं पशुपालकों में पशुपालन के प्रति जागरुकता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 02.10.2023 सोमवार को किया गया है। जिसमे विभिन्न वर्ग के पशु पक्षियों जैसे :- दुधारू गाय-भैंस बछिया- बछड़ा, भेड़, बकरा-बकरी, मुर्गी-मुर्गा व अन्य प्रदर्शन किया जायेगा एवं चयनित समिति द्वारा उत्कृष्ठ पशु-पक्षियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरुष्कार दिया जायेगा। 11:00 बजे तक पशु पंजीयन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक अतिथि स्वागत स्टाल भ्रमण, उद्बोधन व पुरुस्कार वितरण होगा
मुख्य अतिथि श्रीमती सुचित्रा साहू जी (अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डदेही) होंगे। अध्यक्षता . श्री अजय जैन जी (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही) करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि . श्री नीतीश मोंटी यादव जी (जिला पंचायत सदस्य बालोद) विशिष्ट अतिथि – . श्री मोहित साहू जी (जनपद पंचायत सदस्य गुण्डदेही) . श्री प्रेम ठाकुर जी (जनपद पंचायत सदस्य गुण्डदेही)। श्रीमती डेमीन बाई साहू जी (सरपंच ग्राम पंचायत कोंगनी) . श्री लवण चंद्राकर जी (सरपंच ग्राम पंचायत चौरेल) . श्री संजय साहू जी (सरपंच ग्राम पंचायत कुर्दी)
श्रीमती चमेलीबाई पटेल जी (सरपंच ग्राम पंचायत कमरोद) श्री रुपम देशमुख जी (सरपंच ग्राम पंचायत पैरी) , श्री चुनुराम साहू जी (उपसरपंच ग्राम पंचायत कोंगनी). श्री बेदीलाल निर्मलकर जी (ग्राम प्रमुख मोहलाई) . श्री कृष्ण कुमार साहू जी (गौठान अध्यक्ष ग्राम मोहलाई) होंगे।

You cannot copy content of this page