DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित प्रोजेक्ट..

बालोद । छ.ग.विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के द्वारा जिला बाल विज्ञान कांग्रेस की आन लाइन प्रोजेक्ट प्रतियोगिता शासकीय आदर्श कन्या उ.मा. शाला बालोद में आयोजित की गई. इसमें बाल वैज्ञानिकों ने सतत् जीवन के लिए विज्ञान थीम पर 8 मिनट के निर्धारित समय में आन लाइन प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया. जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस हेतु जिले से 5 प्रोजेक्ट का चयन किया गया.


बाल वैज्ञानिक के आनलाइन प्रस्तुति के आधार पर सीनियर वर्ग से प्रेरणा साहू झलमला, भावना ठाकुर बड़गांव, द्रोणी चंद्राकर ईरागुड़ा तथा जूनियर वर्ग से डाली पटेल बालोद, लिलेश्वर गुजरा का चयन किया गया.


कार्यक्रम में जिला समन्वयक एन के गौतम, प्राचार्य अरुण कुमार साहू, निर्णायक मंडल में बी एन योगी, लोचन देशमुख, षडेन्द्र देशमुख ने प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया. कार्यक्रम का संचालन कादंबिनी यादव ने किया.

You cannot copy content of this page