DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संजारी के दो बच्चों का चयन कबड्डी में संभाग स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए, जिला स्तर पर कन्नेवाड़ा में हुआ प्रतियोगिता

डौंडीलोहारा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के दो छात्रों बादल यादव और पूनम कुमार गांवरे का चयन कबड्डी में अंडर 19 प्रतियोगिता हेतु संभाग स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

संस्था के क्रीडा प्रभारी व्याख्याता शिवेन्द्र बहादुर साहू के निर्देशन में दोनों बच्चों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता जो कि कन्नेवाड़ा में आयोजित हुआ उसमें हिस्सा लिया और दोनों ने जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जगह बनाई। दोनों छात्रों के शानदार उपलब्धि पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती पद्मा कोठारी,शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष सदासिंह खुटियारे, व्यायाम शिक्षक तीजू राम कुमेटी व समस्त स्टाफ ने अपार हर्ष व्यक्त किया है।

You cannot copy content of this page