DARSHAN BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सेजस् अरमरीकला में हुआ ब्लॉक स्तरीय शालेय चयन क्रीड़ा प्रतियोगिता


गुरूर। विकास खंड स्तरीय शालेय चयन क्रीडा प्रतियोगिता खो खो का आयोजन अरमरीकला स्कूल में किया गया। अरमरीकला विद्यालय के पीटीआई शैलेंद्र सिन्हा ने बताया कि गुरुर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के अंडर 19 वर्ष 17 वर्ष 14 वर्ष बालक बालिका बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

जिसमें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के अनुसार उनका चयन किया गया । खेल का उद्घाटन संस्था के संस्था प्रमुख ए एस कौशिक ,आर साहू ,एमके सेन, एनके साहू ,विकासखंड के क्रीड़ा प्रभारी ज्ञान सिंह जुरासिया एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए व्यायाम निर्देशक संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।संस्था के प्राचार्य ने बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए कहा निरंतर हमारे जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक है जो हमें शारीरिक विकास और मानसिक विकास में सहयोग प्रदान करता है अतः आप सभी ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर जाएं समस्त खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित किया


खेल को संपन्न कराने में विकासखंड के समस्त व्यायाम शिक्षक व अरमरीकला विद्यालय के खिलाड़ीयो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You cannot copy content of this page