DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गुरुर ब्लॉक के बूथों में, कहा मिशन 2023 को लेकर शुरू हो चुका काम, अगले साल फिर से सत्ता में आएगी कांग्रेस, जय-वीरू की जोड़ी करेगी कमाल

गुरूर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम पलारी, कंवर, चिरचारी और करहीभदर बूथ पहुंचे। जहां उन्होंने बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद किया। बूथ के एक एक सदस्यों से सीधी बात की। इस दौरान मोहन मरकाम ने मिशन 2023 और 2024 के लिए कमर कस कर व कड़ी मेहनत करने की अपील की। साथ ही भूपेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियो को जनता तक पहुचाने की बात पर भी जोर दिया। अपने सम्बोधन में मोहन मरकाम ने कहा की भूपेश सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो धान का सबसे अधिक रेट 2800 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। आने वाले वर्ष से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक भैय्याराम सिन्हा, जिला पंचायत सभापति मीना साहू, केदार देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्णा दुबे, गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू,मीना सत्येंद्र साहू, केदार देवांगन, लोचन विश्वकर्मा, प्रभात कुमार धुर्वे, शादिक अली ओंकार महमल्ला किशोर साहू यानेश साहू डेमन देवांगन मनीष देवांगन संजय चौधरी टोमन साहू दुर्गुराम सिन्हा यशवंत पुरी गोस्वामी, हरीश पुरी गोस्वामी, दिनाराम चेलक, जीवराखान साहू सहित क्षेत्र के तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेता बूथ चलो अभियान में ले रहे भाग-

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पूरे छत्तीसगढ़ में बूथ चलो अभियान चला रही है। ताकि हम मिशन 2023 और 2024 को लेकर हम बूथ स्तर में कैसे मजबूत हो उसकी तैयारी हम लोग कर रहे है। हमारी बूथ कमेटियां बनी है, नही बनी है, उसकी समीक्षा करते है। कुछ कमियां है, उसे दूर करने का प्रयास कर रहे है। हम अपने कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटीयों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही मिल रहा है। इसी बात को जानने समझने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं। और सभी हमारे वरिष्ठ नेता अलग-अलग विधानसभा में बूथ चलो अभियान में भाग ले रहे है। कोई शिकवा शिकायत न रखें। बूथ की ताकत बने। विधायक के संपर्क रहें कोई भी बात है हो उनसे कहें।

विधायक संगीता सिन्हा ने कहा अध्यक्ष मोहन मरकाम के कार्यकाल को चार साल पूरे होने पर इसकी बधाई देती हूं। शासन की योजना अंतिम तक पहुंचाए। हमारी सरकार ने बहुत सारे काम किए हैं। लोगों को इसकी जानकारी नहीं कि कौन सी योजना कांग्रेस राज्य सरकार और कौन सी योजना केंद्र भाजपा सरकार की है। हमारे सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना है। सीएम की सोच है हर किसान को मजबूत करना है। किसान बुजुर्ग, महिला, मजदूर, युवा सभी वर्ग सरकार से संतुष्ट है। उन्हे योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कांग्रेस को दुबारा सत्ता में लाना है इस पर अभियान चल रहा है।

चिरचारी में हुआ पौधारोपण

चिरचारी में अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक संगीता सिन्हा, भैया राम सिन्हा ने वृक्षारोपण भी किया। वहीं अंत में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मिशन 2023 की तैयारी के संबंध में हम लगातार समीक्षा बैठक लेने के लिए बूथ में जा रहे हैं। हम अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करते हुए हमारे सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओं का लाभ मिलता है या नहीं मिलता है इसी बात को लेकर जानने का प्रयास कर रहे हैं। मेरा 4 साल पूरा हो गया है। तीन-चार वर्षों में 4 साल पहले जो मुझे जो दायित्व मिला है उसे बखूबी निभाने का प्रयास किया 4 सालों में 5 उपचुनाव, 14 नगर निगम, जिला और पंचायत पंचायत चुनाव को लेकर हम सफल रहे सत्ता और संगठन के सामंजस्य से जनता का आशीर्वाद हमें मिला। हमें उम्मीद है कि फिर से 2023 में छत्तीसगढ़ में जनता का आशीर्वाद मिलेगा। ऐसा मुझे लगता है। टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि वे हमारे वरिष्ठ नेता हैं जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे तो सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष भी रहे । दोनों की जुगल जोड़ी पूरे छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती का प्रयास करते रहे। वे मेनिफेस्टो के अध्यक्ष भी रहे। घूम-घूम के घोषणा पत्र को लेकर आम चुनाव में गए तो घोषणा पत्र का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा। आज दोनों की जुगल जोड़ी जय वीरु की जोड़ी फिर से सरकार में उनकी भूमिका है और आगे भी रहेगी। कहीं ना कहीं उप मुख्यमंत्री बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है । पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा उप मुख्यमंत्री को पावर लेस बताए जाने पर मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह को झांक अपने घर में पहले झांके, दूसरे के घर झांकना बंद करे । 14 विधायक भाजपा के पास है पर वे 14 सीट दिखाएं जो बचा नहीं पा रहा। कांग्रेस 70 से71 सीट पर है। हम 75 सीट का टारगेट लेकर चल रहे । अगले चुनाव में भारी मतों से जीतेंगे।

You cannot copy content of this page