DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निष्क्रियता का आरोप: घरों में घुसता है पानी , वार्ड पार्षद मौन …

नाले के पानी का बहाव इतना कि घर अंदर तक घुस आता है पानी … वार्ड पार्षद नही दे रहे है ध्यान …

दल्ली राजहरा। नगर के वार्ड क्रमांक 10 और 12 के बीच के नाली की सफाई समय सपर नही होने के कारण वार्ड क्रमांक 10 के अधिक घर वाले बरसात के समय परेशान रहते है कारण यह है नाले के पानी का बहाव इतना रहता है कि उनके घर तक घुस आता है , वार्डवासियों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद सन्तोष देवांगन को सूचना देने के बावजूद वो ध्यान नही देते और नाली की सफाई या फिर पानी के बहाव को एक तरफ नही करवाते जिससे वार्डवासियों को बारिश के समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है ।

वार्डवासियों द्वारा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आदित्य रामटेके के मदद से इस मुद्दे को नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर तक पहुंचाया गया। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।वार्डवासीयों के द्वारा हर साल बरसात के मौसम आने से पहले हमारे द्वारा पार्षद को सूचना दिया जाता है पर ध्यान नही देते।

You cannot copy content of this page