DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

2 जुलाई की महारैली में “आप” दिखाएगी बीजेपी-कांग्रेस को अपना दम, प्रदेशभर से आएंगे 1 लाख से अधिक लोग: निरंजन भाई बसावा, सहप्रभारी, आप

अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे सहप्रभारी, महारैली की तैयारियों का लेंगे जायजा

बालोद। न्यायधानी बिलासपुर में 2 जुलाई को होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर प्रदेश सहप्रभारी निरंजन भाई बसावा बुधवार को बलौद के दौरे पर पहुंचे। प्रदेश सहप्रभारी निरंजन भाई बसावा ने अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंवाद किया। साथ ही महारैली की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और महारैली की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं इस मौके पर बसावा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।

सहप्रभारी ने कहा, प्रदेश की जनता हम पर भरोसा जता रही है। हमारा जनाधार लगातार बढ़ रहा है। हमारे सभी पदाधिकारी महारैली की तैयारियों में लगे हुए हैं। हमारा संगठन दिनोंदिन मजबूत होता जा रहा है। 2 जुलाई को बिलासपुर में विशाल महारैली होने जा रही है। जिसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे। यह महारैली कोई सामान्य महारैली नहीं है। यह बदलाव की महारैली है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साहब की इस महारैली को लेकर प्रदेश के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। केजरीवाल जी की इस महारैली को पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। इस बाइक रैली के दौरान ज़िला अध्यक्ष विवेक सिंह, सचिव दलेस्वर सिंह सभी विंग के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निरंजन भाई ने कहा, हमारे नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और डॉ. संदीप पाठक और हमारी नीतियां ईमानदार हैं। पार्टी को सोच देश सेवा के प्रति हैं। प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। देश की वर्षों पुरानी राष्ट्रीय पार्टियां 70-75 साल में भी छत्तीसगढ़ की जनता को उनके अधिकारों से वंचित रखा है। जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़कें जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा, मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाएगी और दिल्ली व पंजाब मॉडल पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो जनता को उसके अधिकार के अनुरूप सभी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त दी जाएगी।

निरंजन भाई बसावा ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में काम किया है। दिल्ली में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम हुए हैं। जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार से दिल्ली को मुक्त किया, उसी तरह से छत्तीसगढ़ को भी भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम हमारी सरकार प्राथमिकता से करेगी। ये दोनों पार्टियां सिर्फ प्रदेश को अबतक लूटने का काम किया। 15 साल बीजेपी ने राज किया, 5 साल कांग्रेस नेता ने, लेकिन आज भी छत्तीसगढ़ की जनसमस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।

You cannot copy content of this page