DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आगाह करने के बाद भी नहीं उठ पाए प्रशासन कुंभकरणीय नींद से, कुसुमकसा का उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर जलमग्न, जनपद सदस्य संजय बैस ने की व्यवस्था सुधारने मांग

बालोद/ दल्लीराजहरा। कुसुमकसा और आसपास क्षेत्र में चल रहे नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य में लापरवाही लगातार सामने आ रही है। इसको लेकर समय-समय पर जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा आवाज उठा गया और प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को आगाह किया गया कि बरसात के पहले व्यवस्था सुधार ले। लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जाता था। कुंभकर्णीय नींद उनकी टूट ही नहीं रही थी और इसी का नतीजा है कि लगातार हुई बारिश से स्वास्थ्य केंद्र परिसर जलमग्न हो गया है। यहां लगभग 3 से 5 फीट गहराई तक पानी भरा हुआ है।

पुलिया के लिए खोदे गड्ढे में भी लगभग 20 फीट पानी भर गया है। दुर्घटना की आशंका बनी हुई है । संजय बेस ने कहा कि हमने बार-बार शासन प्रशासन और संबंधित विभाग व ठेकेदार को भी चेताया था कि निर्माण में लापरवाही ना करें। लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। अब दुष्परिणाम सबके सामने हैं।

अस्पताल में नहीं जा पा रहे ना डॉक्टर स्टाफ और ना ही मरीज, डिलीवरी केस भी अधिकतर यही आते हैं

कुसुमकसा नेशनल हाइवे सड़क के निर्माणधीन पुलिया बनाने से पूरे मिट्टी खोदकर छोड़ दिए और ना ही पुलिया में किसी भी प्रकार का कोई वाल नही होने से पुलिया में भी 20 फीट पानी भरा हुआ है। रोड से लगे कुसुमकसा का उप स्वास्थ केंद्र है। जिसमे पानी का बहाव नही होने से लगभग 5 फीट पानी भरा हुआ है।

जबकि इस उप स्वास्थ केंद्र में रोजाना कई मरीज पहुंचते है। कुसुमकसा का ये एक मात्र जच्चा बच्चा जांच केंद्र है। गर्ववती महिलाओं का भी नियमित जांच भी यही होता है और प्रसव भी यही कराया जाता है। आयुष्मान कार्ड भी यहां बनता है। उप स्वास्थ केंद्र में पानी घुसने से मरीजों का बहुत ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी से पूरे सोलर मशीन भी खराब होने की आशंका है। कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस, उप सरपंच दीपक यादव ने बताया समय पूर्व प्रशासन को अवगत कराने पर भी प्रशासन आंख मूंद कर सोई रहती है। पुलिया में पानी भरने से आज पास के घरों में भी पानी का रिसाव हो रहा है। मवेशी अगर पुलिया में घुसा तो सुरक्षित वापस भी नही आ सकता।

You cannot copy content of this page