DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ग्राम मोहंदीपाठ में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने किया एटीएम का लोकार्पण, कहा – पहले उद्योगपतियों की सरकार थी, अब किसानों की है


बालोद। मंगलवार को मोहंदी पाठ में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने भगवान बलराम की पूजा-अर्चना कर एटीएम का लोकार्पण किया। इस दौरान लोकार्पण समारोह के अध्यक्षता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा संतु राम पटेल, सरपंच सुशीला देवांगन, जनपद सदस्य सोहर बाई ठाकुर, डोमन लाल, कृष्णा साहू, चंद्रकांत साहू, विजय पाल बेलचंदन, प्रेमा देवांगन शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि पहले उद्योगपतियों की सरकार थी। अब किसानों की सरकार है। एटीएम खुलने से किसान भाइयों को बहुत सुविधा मिलेगा। गाय के गोबर खरीदने से लेकर गोबर से पेंट बनाने का काम राज्य सरकार के नेतृत्व में हुआ है। छत्तीसगढ़ के तीज-त्योहारों और हमारी संस्कृति को समृद्ध करने की दिशा में काम किया गया। छत्तीसगढ़ के लोगों को सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्ज माफी कर पहले समर्थन मूल्य पर धान खरीदा। अब प्रति एकड़ 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की है। 90 प्रतिशत से ज्यादा का काम किसानों की हित में किया जा चुका है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क (रीपा) स्थापित किया जा रहा है। इससे कच्चे माल के स्त्रोत और स्थानीय मार्केटिंग को विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। अब महिलाएं और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही काम मिलेगा। हमारे छत्तीसगढ़ के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।
इस दौरान उद्घाटन समारोह में हिम्लेश्वरी देवांगन महिला कांग्रेस बालोद, संतोषी सिन्हा सरपंच , ललिता भूआर्य, भूपेंद्र चंद्राकर, वागिश बंजारे, जनक साहू, पोषण देवांगन, नरसिंग देवांगन, कुशल देवांगन, राजेंद्र ठाकुर, लोमन देशमुख, घनाराम साहु, उषा साहू, रमेश निषाद, खिलानंद ठाकुर, रेवा राम सिन्हा, सेवा राम पिपरिया, उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page