DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी में नंदाते व्यंजन को बढ़ावा देने अच्छी शुरुआत, पैरी में भोज में बांटा गया ठेठरी, खुरमी, अरसा और विभिन्न भाजी

बालोद। आज पुरानी परंपरा लुप्त हो रही है तो वही ग्राम पैरी के निवासी युवा कांग्रेस के मनीष सेन ने अपनी छोटी बहन निशा के विवाह में हरा पत्तल में ठेठरी खुरमी अरसा तथा विभिन्न भाजी के व्यंजन का भोज कराकर एक नई पहल की शुरुवात की। उन्होंने बताया कि आज छत्तीसगढ़ी परंपरा लुप्त हो रही है और हम अपनी संस्कृति को भुला रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन से लोगो को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता आयेगी।

शादी में विधायक कुंवर निषाद ने भी आकर नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया व भोज में वितरित व्यंजन व हरा पत्तल की सराहना की।

You cannot copy content of this page