DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ नाई केश शिल्प एवं ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण शिविर 27 को बालोद में

बालोद। छत्तीसगढ़ केश शिल्प एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 मई शनिवार को कांग्रेस भवन बालोद में किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उक्त निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ हेयर गुरु कहे जाने वाले राज श्रीवास द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण केवल सेन समाज के लोगों के लिए है। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि विधायक संगीता सिन्हा होंगी। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ केश शिल्पी बोर्ड के प्रथम महिला अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेत्री मोना सेन भी शामिल होंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में इंटरनेशनल हेयर कट, हेयर स्टाइलिंग, हेयर स्पा,स्किन ट्रीटमेंट,सैलून मैनेजमेंट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन की तैयारी में छत्तीसगढ़ सेन समाज के जिला अध्यक्ष जगन कौशिक, कोषाध्यक्ष झग्गर कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं। छत्तीसगढ़ सेन समाज इकाई केंद्र ज सांकरा के सौजन्य से उक्त निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page