DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ईरागुड़ा में दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा – प्रदेश में राममय वातावरण का हो रहा संचार


गुंडरदेही| छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में लगातार दूसरे वर्ष गांवों से लेकर प्रदेश स्तर पर भव्य रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संसदीय सचिव एवं विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने ईरागुड़ा (गुंडरदेही) में भगवान श्री रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर जनपद स्तरीय दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामायण का हमारे छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व है। प्रदेश में भगवान श्री राम के अनेक स्थानों पर चरण पड़े है। इन जगहों पर राज्य सरकार द्वारा राम वन गमन पथ बनाया जा रहा है। इन्हें को पर्यटनपथ के तौर विकसित किया जा रहा है।

हमारे यहां श्री राम को भांचा के रूप में पूजने की परंपरा
संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री रामचंद्र का ननिहाल है। इसलिए हमारे आराध्य श्री राम को यहां भांचा के रूप में पूजा जाता है। यह परंपरा सिर्फ हमारे यहां ही है। इसलिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी इस संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक रामायण मंडली को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पूरे राज्य में राममय वातावरण का संचार हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जनपद सदस्य श्रीमती ममता निजानंद चन्द्रकार जी, श्री नारायण साहू जी, श्री सलीम खान जी, सरपंच योगेश चन्द्राकर जी तरुण पारकर जी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page