DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- सड़क निर्माण एजेंसी की फिर आई लापरवाही सामने, अंधेरे में बिना संकेतक खड़ी की हाईवा, पीछे से टकराया बाइक सवार, सर फटा, अर्जुन्दा मार्ग पर फिर हुआ हादसा

बालोद/अर्जुन्दा। अर्जुन्दा मार्ग पर ग्राम कुरदी के पास रविवार की शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच फिर एक सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस बार अर्जुन्दा से लौट रहा ग्राम कमरौद का रहने वाला एक बाइक सवार हितेश कुमार उम्र 24 गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका सिर फट चुका है। जिसे इलाज के लिए संजीवनी 108 से फिलहाल अर्जुन्दा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरपंच संजय साहू ने बताया कि एक किराना दुकान के पास हाईवा चालक गाड़ी रोककर चले गए थे। राहगीरों का कहना है कि हाईवा की पीछे की लाइट नहीं जल रही थी। जिससे पीछे से आ रहे उक्त बाइक सवार टकरा गया। घटना में सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद घायल बातचीत कर रहा था लेकिन खून काफी बह चुका था। जिसे फिर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है। इसके पहले भी इस मार्ग पर लगातार सड़क हादसे हो चुके हैं।ग्रामीणों के मुताबिक कई हादसों में सड़क निर्माण एजेंसी की लापरवाही सामने आ चुकी है। जो बिना किसी संकेतक के रात में गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।

You cannot copy content of this page