DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में कांग्रेस की जड़े मजबूत : मोहन मरकाम,,, जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष,,, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बालोद/देवरीबंगला । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम अल्प प्रवास पर जिले के अंतिम गांव राघोनवागांव पहुंचे। वे एक अन्य कार्यक्रम में छुरिया ब्लॉक के साकर दाहरा आए थे। वापस कोडागांव जाते समय बालोद जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के घर सौजन्य मुलाकात के लिए रुके।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बालोद जिले में कांग्रेस की जड़े मजबूत है चंद्रप्रभा सुधाकर एवं उनकी टीम को प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना है। भूपेश बघेल की सरकार ने गांव, गरीब और किसान के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के अध्यक्ष पदम कोठारी, पूर्व विधायक डोमेद्र भेड़िया, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, रतीराम कोसमा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीवन कश्यप, सुरेश साहू, गिरीश चंद्राकर, कोदूराम दिल्लीवार, संजीव चौधरी, क्रांति भूषण साहू, नरूला खान, मुकेश पोसारय, केजूराम सोनबोईर, दुर्गा ठाकुर, यज्ञदेव पटेल, रेवाराम रावटे, सुनेर कोसमा, चुकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page