DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गंगा सागर तालाब पास बनेगा रंगमंच, पूर्व विधायक सिन्हा ने किया भूमिपूजन

बालोद। वार्ड क्रमांक 16 गंगा सागर तालाब पर बालोद में उत्सव युवा मंडल बालोद एवम वार्ड वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रंगमंच निर्माण को वार्ड पार्षद दीप्ति विनोद शर्मा की प्रयासों से पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, विकास चोपड़ा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद एवम विनोद शर्मा, शुभम साहू अध्यक्ष उत्सव युवा मण्डल बालोद, अनिल चेनानी, अंचल प्रकाश साहू, सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवम वार्डवासियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया गया।
जिसे लेकर वार्ड वासियों में हर्ष व्याप्त है। सभी ने वार्ड पार्षद दीप्ति शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। वार्डवासियों ने पूर्व विधायक श्री सिन्हा व नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा को साधुवाद प्रेषित किया।

You cannot copy content of this page