DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गांजा की तस्करी करने वाले यूपी के तीन आरोपियों को पुरूर पुलिस ने पकड़ा

बालोद। पुरुर पुलिस द्वारा गांजे की तस्करी पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान यूपी के 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनसे 20 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। साथ ही एक कार भी जब्त की गई है। चेकिंग के दौरान उक्त गांजा तस्कर पकड़े गए। आरोपी अजीत सिंह यादव पिता राम अशीष यादव निवासी ग्राम पढ़ानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर, मनीष कुमार मौर्य पिता कमला प्रसाद मौर्य उम्र 30 साल निवासी ग्राम पठानपुर, उफरौली थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) व रोहित राजभर पिता दुधनाथ राजभर उम्र 26 साल निवासी ग्राम गौरीबडाह थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया गया। नशे से आजादी पखवाडा अभियान को जारी रखते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी०एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर राजेश कुमार बागडे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरुर डॉ० भानुप्रताप साव व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप०निरी0 शिशिर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ गाजा के परिवहन करने वालो को पकड़ने में उक्त प्रकरण में सफलता हासिल की गई। 30 जून को उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय व पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन से एम०सी०पी० कार्यवाही हेतु ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास रवाना होकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान चारामा की ओर से आ रही एक मारुति स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार जिसमें पीले रंग के नम्बर प्लेट में एचआर-38-वाई 5044 लिखा था। वाहन में चालक के साथ अन्य दो व्यक्ति सवार थे, वाहन चालक से वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं वाहन की चेकिंग कराने कहने पर घबराने लगा एवं वाहन को जल्दी भगाने को तत्पर लगा। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। वाहन का दरवाजा खोलने पर मादक पदार्थ गांजा जैसा गंध आने पर एवं पीछे सीट में खाकी रंग के टेप से लिपटा पैकेट दिखने पर विधिवत् कार्यवाही कर वाहन की तलाशी लेने पर कार के सामने पेसेंजर सीट के गद्दे को काटकर उसकी सीट पर छुपा हुआ खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 1 नग मध्यम आकर का पैकेट मिला एवं पीछे सीट पर गुप्त तरीके से छुपाया हुआ खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 3 नग मध्यम आकार का पैकेट मिला। मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 20 किलो 500 ग्राम किमती 4 लाख 10,000 / रूपये मिला एवं घटना में प्रयुक्त एक मारुति स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग की कार कीमती लगभग 3 लाख रू० कुल को जप्त कर कब्जा किया गया। थाना गुरूर में अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर कार्रवाई की गई। सभी को रिमांड पर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी में सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप निरी. शिशिर पाण्डेय, आरक्षक लिखन साहू, श्री सोनकर, किशोर साहू, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा की भूमिका रही।

You cannot copy content of this page