DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोरोना काल में खोए पति, परिवार चलाना हुआ था मुश्किल, रथदुज पर विधायक संगीता सिन्हा ने की जरूरतमंद महिलाओं की मदद, 2 लाख 75000 के जनसंपर्क राशि का वितरण

बालोद। संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जनसंपर्क निधि से ₹275000 बांटे। 3 हितग्राहियों को 50-50 हजार और बाकी पांच हितग्राहियों को 25000 की सहायता राशि रथदुज के उपलक्ष्य में चेक वितरित किया गया। और उन्हें यथासंभव मदद का आश्वासन दिया गया। रथयात्रा के इस पावन पर्व पर चेक पाकर हितग्राही खुश हुए। उन्होंने विधायक संगीता सिन्हा को साधुवाद दिया। बता दें कि इन हितग्राहियों में 3 हितग्राही अत्यंत कमजोर आर्थिक परिस्थिति के थे। जिसमें से एक पुष्पा बाई सिन्हा पति गुलाब सिन्हा ग्राम बोरीद कला की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। जिन्हें 50000 का चेक दिया गया। इस चेक पाकर पुष्पा ने कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आगे जीवन सुगम होगा। तो उसी तरह कोरोना काल में अपना पति खो चुकी दो महिलाएं पुष्पा गोंड़ व ख़िलेश्वरी सिन्हा दोनों निवासी परसूली ने कहा कि इस राशि से बच्चों की शिक्षा दिशा व पालन पोषण में खर्च करेंगे। विधायक संगीता सिन्हा के द्वारा की गई इस मदद से दोनों महिलाएं भावुक हो गई और कहा कि बिना पति के गुजारा मुश्किल था। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई थी। बच्चों की पढ़ाई लिखाई साथ ही घर चलाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में जनसंपर्क निधि से 50 हजार की राशि मिलना उनके लिए संजीवनी के समान है। इसी तरह पांच अन्य जरूरतमन्दो को भी 25- 25 हजार का चेक वितरित किया गया।

You cannot copy content of this page