DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कोटगांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद , अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटगांव में भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गौरव पथ मेन रोड से कोटपाट देवता तक स्वीकृत राशि 78.40 लाख , पाइप लाइन विस्तार स्वीकृत राशि 69.55 लाख, सीसी रोड निर्माण विकास कार्यों का भूमि पूजन किए। इस दौरान ग्रामवासियों ने संसदीय सचिव का आत्मीयता से स्वागत किए।


इस अवसर सभा को संबोधित करते हुए ग्राम वासियों को कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और ग्राम के विकास के लिए योजनाओं से अवगत कराया। और कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में निर्माण कार्यों को एक नया आयाम मिला है। इस अवसर पर श्रीमती सोना देवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत गुंडरदेही, संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, उमाशंकर साहू, मानसिंह देशलहरा , योगेश साहू , सागर साहू, ओम प्रकाश देशमुख , धनीराम कौशल सरपंच, विजय ठाकुर उपसरपंच, पंचगण, श्रीमती पुष्पा कौमार्य , ग्राम के वरिष्ठ एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page