DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पहुंचे बालोद, गौशाला देखकर बोले संभ्रांत वर्ग के लोग गौ सेवा में आगे आ रहे यह अच्छी बात है

बालोद । राज्य सरकार का मूल उद्देश्य गौ माता को संरक्षित और संवर्धित करना है इसलिए गोधन न्याय योजना और गौठान योजना के जैसे क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं जिसकी सराहना न केवल छत्तीसगढ़ राज्य में अपितु पूरे देश में हो रही है यह बातें श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री डॉक्टर महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग ने बालोद जिला के प्रवास के दौरान अभिव्यक्त की।

विदित हो कि राजेश्री महन्त जी महाराज 10 नवंबर सन 2020 को छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले के प्रवास पर थे। इसके तहत उन्होंने श्री कृष्ण गोपाल गौशाला चुल्हापथरा ( गुरुर), श्री महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र बालोद एवं श्री गोपाल गौरक्षा सेवा सदन अवरीनाला डौंडी, जिला बालोद का विधिवत निरीक्षण किया इस दौरान वे धमतरी तथा बालोद के विश्राम गृह में भी कुछ समय के लिए रुके।

यहां उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विशिष्टजनों अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की तथा चर्चाएं की तथा बालोद में संचालित दूधगंगा संस्थान का भी अवलोकन किया।

उन्होंने गौशाला संचालन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित विशिष्ट जनों को संबोधित करते हुए कहा कि गौ सेवा के क्षेत्र में समाज के सभ्रांत वर्ग आगे आ रहे हैं। यह एक प्रशंसनीय पहल है। यहां संचालित श्री महावीर गौशाला एवं शोध संस्थान में आकर मुझे काफी प्रसन्नता हुई कि संचालन समिति में कोई सी ए, कोई एडवोकेट, कोई शिक्षक है यदि समाज के उत्कृष्ट लोग गौ पालन और गौ सेवा के कार्य को संचालित करने में समाज का सहयोग करते हैं तो इससे हम गौ संवर्धन और संरक्षण के क्षेत्र में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे, जब डेयरी से गोबर खरीदी की जा रही है तब आप लोग इससे वंचित क्यों हैं इसकी जानकारी लूंगा।

उन्होंने कहा कि आप सब सेवा कर तो रहे हैं लेकिन याद रखिए सेवा का कार्य सबसे कठिन कार्य है। श्री रामचरितमानस में भरत जी ने कहा है कि सिर भर जाऊं उचित अस मोरा सबते सेवक धरम कठोरा, अर्थात यदि मैं सिर के बल भी चलते हुए जाऊं तो भी सेवा का कार्य कम ही होगा। गोपालन से समाज में सुख शांति एवं समृद्धि की वृद्धि होती है। यदि आप अपने जीवन में उन्नति का मार्ग प्राप्त करना चाहते हैं, तो गौ सेवा का कार्य स्वयं करें।

बालोद जिला प्रवास के दौरान राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ क्षेत्रीय पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी गण तथा मुख्तियार सुखराम दास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत दुबे, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव, रामतीरथ दास, गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार एनके शुक्ला, एम एल साहू, ओमप्रकाश टुवानी, मुकेश जैन, संजीव सोनी, देवेंद्र कोठारी, धीरज उपाध्याय, बंटी शर्मा, उपसंचालक डॉ राधेश्याम मौर्य, डॉ देवांगन, डॉक्टर सिहारे, अंकित तिवारी सहित पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page