DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरागढ़ में कांग्रेस की प्रत्याशी यशोदा की जीत पर विधायक संगीता सिन्हा ने जताया साथियों का आभार, बोली अब विकास की बढ़ेगी और रफ्तार,,,,,

बालोद। खैरागढ़ में कांग्रेस की प्रत्याशी रही यशोदा वर्मा जीत हुई है। भाजपा के प्रत्याशी कोमल जंघेल से 20000 वोट से आगे रही। जीत के बाद जिले के कांग्रेसियों में भी हर्ष का माहौल है। पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया जा रहा है। एक दूसरे को मिठाई बांटी जा रही है। तो वहीं चुनाव प्रचार के दौरान खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उदयपुर क्षेत्र के प्रभारी बनाई गई बालोद की विधायक संगीता सिन्हा की खुशी का ठिकाना नहीं है। तो वहीं उन्होंने इस प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगाने वाले बालोद जिले की सभी टीम का भी आभार जताया है। जिनकी मेहनत के चलते आज कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गई है और यह उपचुनाव में भी कांग्रेस अंततः खैरागढ़ में झंडा गाड़ने में कामयाब रही। विधायक संगीता सिंह ने कहा कि घोषणा के मुताबिक कांग्रेस सरकार खैरागढ़ को जिला बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि इस चुनाव प्रचार में विधायक संगीता सिन्हा के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री व डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद, बालोद जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, तामेश्वर साहू सहित गुरूर और बालोद क्षेत्र के कई कांग्रेसी साथी जुटे हुए थे। जो लगातार अलग अलग बूथ में जनसंपर्क दौरा कर रहे थे और भूपेश सरकार की योजनाओं को बतला कर उन पर भरोसा बढ़ा रहे थे कि अगर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतती है तो खैरागढ़ का और तेजी से विकास होगा और वही होने जा रहा है।

You cannot copy content of this page