खैरागढ़ की जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और नीतियों पर भरोसा जताया है – ताम्रध्वज साहू
अंडा। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर यशोदा वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से रिकार्ड 20,067 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता है।
गृहमंत्री साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और जन-कल्याणकारी नीतियों का यह नतीजा है। उपचुनाव में सीएम, मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा हुआ और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, इसलिए जनता का विश्वास बन पाया और हमने यह जीत दर्ज की। हमारी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ की जनता को किये वादे के अनुसार 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा। जीत के खुशी में हर्ष जाताई प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू,अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी रिवेन्द्र यादव,अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख,समाज सेवी हर्ष साहू,जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति योगिता चन्द्राकर,उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग झमीत गायकवाड़,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,उतई नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,सरपंच संघ अध्यक्ष दुर्ग मुकुंद पारकर,दुर्ग ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि डा पिलेश्वर साहू,जिला कांग्रेस सचिव जामवंत गजपाल,जनपद सदस्य टिकेश्वरी देशमुख,रूपेश देशमुख,हरेन्द्र देव घृतलहरे,ज्ञानेश्वर मिश्रा,दिपिका मनोज चन्द्राकर,राकेश हिरवानी,अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस पुकेश चन्द्राकर,जिला सचिव प्रदीप चन्द्राकर, मनीष चन्द्राकर,के.के.चन्द्राकर सहित पुरे दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्तागण ने हर्ष जताई व बधाई दी।
