DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा ग्रामीण मंडल ने किसानों के राशि कटौती को लेकर किया सीएम का पुतला दहन

बालोद। भुपेश सरकार के द्वारा किसानों के साथ जो अन्याय किया जा रहा है। जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन करहीभदर बाजार चौक व लाटाबोड़ बस स्टैंट में किया गया। किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान खरीदी की चौथी किस्त का भुगतान में 30% से 40% राशि की कटौती की गई है। जो कि किसानों के साथ अन्याय है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की कमाई पर डाका डाला गया है। जिससे प्रदेश के किसान आक्रोशित हैं।

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा आह्वान पर बालोद ग्रामीण किसान मोर्चा के द्वारा भूपेश बघेल का पुतला जलाते हुए भूपेश बघेल के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इस पुतला दहन में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू, सरपंच लीला राम डड़सेना, दयानंद साहू, देवधर साहू, भोमराज साहू, जागेश्वर साहू भूपेंद्र साहू, मनोज साहू, श्रवण देवांगन, आशीष साहू, श्रीमती प्रीति साहू अग्नि बाई भारत सिन्हा, अरविंद सिन्हा ,दानवीर डड़सेना,किसान मोर्चा मंडलध्यक्ष गणेश साहू लाटाबोड़ मे लिखन साहू अश्वन बारले जयंत साहू ग्यमल साहू लक्ष्मी ठाकुर जय राम मनोहर साहू रति राम कोराम एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page