बालोद। जिले के मनरेगा कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर शासन का ध्यानाकर्षण किया गया और संविधान दिवस मनाया गया। मनरेगा महासंघ के प्रांतीय आह्वाहन पर अनिश्चित कालीन हड़ताल के ग्यारहवें दिन बालोद जिले के मनरेगा अधिकारी /कर्मचारियों के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर अपनी दो सूत्री मांग पर प्रदर्शन किया गया है।

उनकी मांग है कि चुनावी घोषणा को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाए।नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण न होने तक समस्त ग्राम रोजगार सहायको का ग्रेड-पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम-1966 पालन करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागू हो।
