DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रामजन्म उत्सव में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा को लेकर हिंदसेना व बजरंग दल ने नए एसपी का किया अभिनंदन

बालोद। कोरोना काल के लंबे अंतराल बाद बालोद शहर में राम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हजारों की भीड़ उमड़ी थी। इस भीड़ को नियंत्रित करना व सुरक्षा व्यवस्था कायम रखना भी पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में नव पदस्थ एसपी गोवर्धन ठाकुर ने पूरी व्यवस्था को बारीकी से कायम रखा। कहीं कोई अप्रिय स्थिति नहीं आई। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था सहित तमाम व्यवस्था बहुत ही मजबूती के साथ की गई थी। शांतिपूर्ण व बिना किसी वाद विवाद के संपन्न राम जन्म उत्सव समारोह से शहर के लोगों में हर्ष व्याप्त है। तो वहीं इस तरह प्रशासन द्वारा सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था के लिए हिंदसेना व बजरंग दल के साथियों ने नव पदस्थ एसपी गोवर्धन ठाकुर सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, डीएसपी राजेश बागड़े सहित थाना प्रभारी मनीष शर्मा, सभी का बुके देकर और मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, हिंदसेना के प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी, युवा ब्रिगेड जिलाध्यक्ष प्रमोद शारडा सहित अन्य साथी उपस्थित थे।

धार्मिक कार्यक्रम में भी रही सहभागिता


पिछले 2 सालों में कोरोना के कारण कोई भी धार्मिक कार्य नहीं हो पा रहा था। इस समय विशाल राम जन्म उत्सव का कार्यक्रम किया गया। भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। नौ कन्याओं को भोज कराया गया। रुद्राभिषेक किया गया। इस आयोजन को बजरंग दल व हिंद सेना द्वारा जारी किया गया। इसकी भी नागरिकों ने प्रशंसा की।

You cannot copy content of this page