DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का 2500 में धान खरीदी को लेकर विवादित बयान, जिले भर में कांग्रेसियों ने जलाया उनका पुतला

बालोद। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान के विरोध में बालोद जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेस ने उनका पुतला दहन किया। खैरागढ़ उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दरमियान उनका एक बयान आय था कि किसानों को ₹2500 धान का समर्थन मूल्य देना राज्य को दिवालिया बनाने जैसा है। जिसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर के मार्गदर्शन में बालोद जिले के सभी ब्लाकों में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। गुरुर ब्लॉक में बालोद क्षेत्र के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा की उपस्थिति में प्रदर्शन हुआ। पुतला दहन कार्यक्रम गुरुर बालोद दल्ली राजहरा, डौंडी देवरी गुंडरदेही डौंडीलोहारा में किया गया। गुंडरदेही पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष स्वयं उपस्थित रहे। साथ में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नारायण साहू सोना देवी देशलहरा, क्रांतिभूषणं साहू भोजराज साहू सुनील चंद्राकर, संजय बारले सलीम खान मोंटू चंद्राकर मान सिंग देशलहरा, अभिषेक यादव रूपचंद जैन गोकरण सोनकर, बलराम गुप्ता केके राजू चंद्राकर डुपेंद्र साहू रवि राय सहित कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। अन्य ब्लाकों में ब्लाक अध्यक्षों के अलावा एवं जिले के पदाधिकारी अपने ब्लॉकों में उपस्थिति दिए।

ब्लॉक कांग्रेस ने सुरेगाव में किया केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन

देवरीबंगला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर खैरागढ़ उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी 2500 देने के गलत बयान देने के विरोध में पुतला दहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी द्वारा सुरेगांव के बस स्टैंड में किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी की सरकार के मंत्री छत्तीसगढ़ आते हैं और छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान करते हैं। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। जनपद पंचायत के अध्यक्ष जागृत सोनकर ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगी हुई है। दूसरी ओर भाजपा के मंत्री किसानों को मिलने वाली आर्थिक मदद को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पटेल के बयान की निंदा की जानी चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार किसानों के साथ न्याय कर रही है किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं जिसे भाजपा के लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। इस अवसर पर केजूराम सोनबोईर, भूपेश नायक, इंदरमन देशमुख, जनपद सदस्य टेमन देशमुख, एनकुमार साहू छगन साहू, सियाराम गंधर्व, गौतम साहू, अंशु साहू, जीवन कश्यप, संजीव चौधरी, आनंद निषाद, कमल नरेश, डॉ जे एन सारवा, खूबलाल देशमुख, शिवकुमार देशमुख, खोमलाल देशमुख, गोकुल देशमुख, सालिक श्रीवास, टीकम सिंह, उदाराम सिन्हा सहित किसान व ग्रामीण उपस्थित थे।

पूर्व विधायक सिन्हा ने कहा केंद्रीय मंत्री का बयान, किसानों का अपमान है

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ नारे भी लगाए। बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए किसान विरोधी बयान 25 सौ धान का समर्थन मूल्य दिए जाने से राज्य बर्बाद हो जायेगा, इस बयान पर विरोध जताते हुए आज प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया।

राज्य के किसानो का अपमान

पुतला दहन के दौरान संजारी बालोद के पूर्व विधायक भैयाराम सिंहा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का इस तरह बयान गैर जिम्मेदाराना है, साथ ही किसान, मजदूर, गरीब विरोधी है। उन्होंने इस तरह बयान देकर छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान कर भाजपा के किसान विरोधी चेहरा को उजागर किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यही सोच है कि वह कभी किसानों को मजबूत होते देख नहीं सकते। छत्तीसगढ़ में चलाई जा रही राजीव गांधी न्याय योजना का भाजपा विरोध कर रही है, जबकि भूपेश सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों को 9000 रुपए की इनपुट सब्सिडी दे रही है। पुतला दहन के दौरान संजारी बालोद के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के अध्यक्ष तामेश्वर साहू, महामंत्री सादिक अली, विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर किशोर साहू, संयुक्त महामंत्री सुमित राजा राजपूत, जनपद पंचायत गुरुर के अध्यक्ष प्रभात धुर्वे, उपाध्यक्ष तोषण साहू, गुरुर ब्लॉक युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ टोमन साहू, पुणेश्वर अडिल, खिलेश्वर केहरि, लाल खान, तीर्थ शंकर, चितर सिंह, जनपद सदस्य राजश्री यादेश्वर छत्रिय, ममता मनहरण साहू, पालसिंह भूआर्य, एस कुमार कलिहारी, मीना धनुष साहू, योगेश्वर सोनबेर, कुलेश्वरी गावडे, युवा कांग्रेस महासचिव तुलेश सिन्हा, नगर पंचायत गुरुर के उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page