DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वर्षों बाद पदोन्नति का सपना होगा पूरा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सीएमएचओ को पुष्पगुच्छ भेंट कर कहा- थैंक यू सर,,,,,

बालोद। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पदोन्नति सूची जारी करने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के मंडल को पुष्प गुच्छों से धन्यवाद ज्ञापित किया। कई वर्षों बाद चतुर्थ श्रेणी व फार्मासिस्ट के पदोन्नति की वरिष्टता सूची जारी की गई है। जिसके लिए संघ लगातार वर्षो से पदोन्नति के लिए मांग करते आ रहे थे। जो पूरा होते नजर आ रहा है। जिसके लिए सभी चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने आज सी एम एच् ओ डॉ एस. के.मंडल को पुष्प गुच्छों व पुष्प मालाओ से धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्मचारियों ने कहा कि नए सी एम एच् ओ डॉ एस के मंडल ने जो कहा वो किया है। आते ही जो सबसे पहले मांग कर्मचारियों की पदोन्नति करने की ज्ञापन सौपा था और उसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल पदोन्नती की प्रक्रिया प्रारंभ की और जिसके लिए संघ उनका आभार व्यक्त करता है। जिसमें आज प्रमुख रूप से स्वास्थ्य एवं बहुउद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी ,जिला सचिव श्याम सुंदर देवांगन, आर एम ए प्रकोष्ट के अध्यक्ष सुनील देवांगन, व अन्य पदाधिकारीगण और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी श्रीमती पुष्पा तारम, नंद कुमार रात्रे,बलराम गायकवाड, मेश साहू,रेखा निर्मलकर,नूतन बढाई, चित्रांजली साहू,रोमेश सिवाना अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

One comment
6 साल पहले इस चिटफंड कंपनी द्वारा की गई थी बालोद में 51 लोगों से ₹965000 की ठगी, उड़ीसा से 60 साल की लेडी डाय

[…] अनिला मांग रही यशोदा के लिए वोट वर्षों बाद पदोन्नति का सपना होगा पूरा,… जिला पीएलसी समूह ने किया शालाओं का […]

You cannot copy content of this page