परसवानी में दो दिवसीय मानस गान शुरू, उद्घाटन करने पहुंचे संसदीय सचिव



बालोद। संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम परसवानी में दो दिवसीय मानसगान सम्मेलन के उद्घाटन में सम्मिलित हुए। रामायण का समापन रविवार को होगा। प्रत्येक दिवस 8-8 मंडली की प्रस्तुति हो रही है। मानस गान के नाम से यह गांव प्रख्यात है। यहां वर्षों से इस तरह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिससे गांव में भक्ति का माहौल रहता है। विधायक ने आयोजन की सराहना की। बता दें कि यह वही गांव है जहां पर पिछले वर्ष दशहरा पर गांव की बेटियों ने रामलीला की बागडोर संभालते हुए मंच पर अभिनय किया था। जुड़वा बहनों रितु व नीलम ने राम लक्ष्मण का किरदार निभाया था। जिससे उस गांव को प्रसिद्धि और बढ़ी। तो वही गांव के पुरुषों ने भी बेटियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर ग्राम परसवानी में नवनिर्मित चबूतरा शेड एवं गोबर खरीदी का शुभारंभ किए। इस अवसर पर संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती कमलेश्वरी यादव सरपंच, सरिता यादव उपसरपंच , डालम पारख ,श्री देशमुख ,शैलेन्द्र देशमुख जी, मंगल राम साहू सरपंच बोरगहन, अर्जुन ठाकुर ,भुवन यादव ,गोवर्धन देवांगन , हुमन लाल धनकर , गिरधर लाल यादव , अजीत नेताम , लतेल यादव सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गौठान में अब गोबर खरीदी होने से यहां के ग्रामीणों को लाभ होगा। यहां लोग गोपालन को लेकर पहले से आगे हैं। अब अपने गौठान में गोबर बेचकर अतिरिक्त लाभ कमा सकेंगे।

You cannot copy content of this page