DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अवारी में हुआ ब्लॉक सेन समाज का होली मिलन व महिला सेन समाज का गठन

बालोद। ब्लॉक सेन समाज डौण्डी के तत्वाधान में अवारी नाला ,गौशाला भवन प्रांगण में होली मिलन समारोह एवं ब्लॉक महिला सेन समाज का गठन एवं बुजुर्गों का सम्मान समारोह बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रांतीय महासचिव छ.ग. सेन समाज पुनित राम सेन उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी,व बालोद जिला सेन समाज के मार्गदर्शक,जिला सेन समाज कोषाध्यक्ष झग्गर सिंह कौशिक,सह सचिव मोहनलाल सेन,जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भिमेश्वरी शांडिल्य,जिलाध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ डी.मीना कौशिक सेवानिवृत्त पुलिस विभाग घना राम कौशिक के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ सेन समाज डौण्डी अध्यक्ष-फुलकुंवर सेन, उपाध्यक्ष-गीता बाई सेन,सचिव-हेमलता सेन,कोषाध्यक्ष-बिशाखा बाई सेन, संरक्षक-ढेला बाई कौशिक चुनी गई। आयोजन कर्ता संतोष कौशिक-अध्यक्ष डौण्डी ब्लॉक
वतन कुमार सेन-सचिव
मगनलाल सेन-सलाहकार
नोहर कौशिक-अध्यक्ष ईकाई केंद्र कुसुमकसा कैलाश सेन -अध्यक्ष ईकाई केंद्र डौण्डी
मोहनलाल सेन-अध्यक्ष ईकाई केंद्र भर्रीटोला सहदेव कौशिक-अध्यक्ष सेलून संघ डौंडी
अशोक भारद्धाज कुलेश्वर सेन आदि थे। इस दौरान बुजुर्गो का सम्मान हुआ जिसमें कन्हैयालाल सेन धुर्रीठेमा, बुधारु राम सेन भैसबोड़ शिवभजन सेन पथराटोला, ढेला बाई कौशिक अवारी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page